Uncategorized

प्रकाश पर्व पर गुरु नानक विद्यालय में बच्चों ने प्रस्तुत किए शबद और गुरबाणी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर 18 नवंबर को गुरु नानक विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के शबद गायन से हुई। इसके बाद गुरबाणी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बच्चों ने शबद गायन, श्लोक और कविता पाठ के साथ भावपूर्ण लघु नाटिका प्रस्तुत कर भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश दिया। विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्राचार्या और हेडमिस्ट्रेस ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का महत्व बताया। कार्यक्रम का समापन एक ईश्वर और शाश्वत सत्य के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *