Uncategorized

जीडी गोयनका स्कूल के एडवेंचर कैंप में बच्चों ने सीखा चुनौतियों से मुकाबला करना

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों ने रोमांचक गतिविधियों के जरिए साहस और आत्मनिर्भरता का अनुभव किया। 19 से 23 नवंबर तक आयोजित शिविर में नर्सरी से 11वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। नैनीताल से आई पर्वतारोहियों की टीम ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया।

कैंप में जिप लाइनिंग, रिवर क्रॉसिंग, कैटवॉक, टाइरोलियन ट्रेवर्स, पेड़ों पर चढ़ने और रस्सियों के सहारे संतुलन बनाने जैसी सात साहसिक गतिविधियां कराई गईं। शुरुआत में झिझकने वाले बच्चों ने भी प्रशिक्षकों और शिक्षकों के प्रोत्साहन से चुनौतियों का सामना किया।

इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, धैर्य, निर्णय क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। कैंप के अंतिम दिन विद्यालय परिसर में नाइट कैंप भी आयोजित हुआ। इसमें बच्चों ने दोस्तों के साथ रात बिताकर सामूहिक जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता का अनुभव किया। यह शिविर विद्यार्थियों के लिए रोमांच के साथ जीवनोपयोगी सीख का अवसर बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *