Uncategorized

AI के बढ़ते दुरुपयोग पर विधानसभा में मंथन, साइबर ठगी रोकने को कठोर कानून की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो के मार्गदर्शन में बाल कल्याण संघ एवं द एशिया फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा सभागार में “साइबर सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा और एआई : वर्तमान परिदृश्य एवं चुनौतियां” विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में एआई के बढ़ते दुरुपयोग, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा के मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।

विधानसभा अध्यक्ष ने साइबर ठगी पर कठोर कानून बनाने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी लोगों की जीवनभर की कमाई को पलभर में खत्म कर सकती है। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने स्कूल स्तर से साइबर सुरक्षा और एआई शिक्षा शुरू करने की मांग की। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने डीपफेक और फर्जी डिजिटल सामग्री को लोकतंत्र के लिए चुनौती बताया। रांची विधायक सी.पी. सिंह ने तकनीक के सुरक्षित उपयोग पर बल दिया। विशेषज्ञों ने मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और सतर्क डिजिटल व्यवहार अपनाने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *