
रांची: शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उच्च शिक्षा में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची ने दूसरे दौर की काउंसलिंग शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय में वर्तमान में उपलब्ध कैंसल एवं खाली सीटों पर सीधा नामांकन का अवसर दिया जा रहा है। सीमित सीटों को देखते हुए विद्यार्थियों से जल्द आवेदन और काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

विश्वविद्यालय के अनुसार 14 सितंबर 2026 तक बिना फाइन और 30 सितंबर तक फाइन के साथ प्रवेश लिया जा सकता है। सीटें भरने के बाद संबंधित कार्यक्रम में प्रवेश बंद हो सकता है।
विश्वविद्यालय में बीबीए, बीसीए, बीटेक, बीएससी. जीवन विज्ञान, एमबीए, एमसीए, बी फॉर्मा, डी फॉर्मा, बीबीए, एलएलबी और एलएल.बी सहित विभिन्न यूजी, पीजी एवं प्रोफेशनल कार्यक्रम उपलब्ध हैं। मेधावी विद्यार्थियों के लिए योग्यता – आधारित छात्रवृत्ति तथा पात्र विद्यार्थियों को अन्य विशेष प्रवेश लाभ भी दिए जाने की जानकारी दी गई है।
प्रो वाइस चांसलर डॉ. अमित कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने की अपील की। इच्छुक विद्यार्थी RKDF University की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Leave a Reply