SIR-2026 को लेकर विशेष अभियान, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्प डेस्क

बोकारो : SIR-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा और दावों-आपत्तियों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 2 लाख 79 हजार 44 नोटिस जारी किए जाने हैं, जबकि 1 लाख 22 हजार 77 मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है। इनमें 65 हजार 258 मामले लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी और 19 हजार 453 नो-मैपिंग से जुड़े हैं। कुल 84 हजार 711 मामले अंतिम निर्णय के लिए लंबित हैं।

5 अगस्त से 6 अक्टूबर तक जिले में कुल 36 हजार 790 फॉर्म-6 जमा किए गए। इनमें गोमिया से 10,748, बेरमो से 7,132, बोकारो से 13,677 और चंदनकियारी से 5,233 आवेदन शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर Mega Help Desk Camp लगाया जाएगा। यहां BLO, BLA-2 और चुनाव पाठशाला की बैठक होगी। नोटिस प्राप्त मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी करने में सहायता दी जाएगी।

12 से 16 अक्टूबर तक विशेष कैंप में अनाथ, निराश्रित महिलाएं, वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिक, सेक्स वर्कर्स और ट्रांसजेंडर मतदाताओं को सहायता दी जाएगी। 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या करने वाले पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म-6 से मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *