Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 20 और 21 जून को खुलेंगे सरकारी विद्यालय

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) ने राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को 20 जून (शनिवार) और 21 जून (रविवार) को खुला रखने का निर्देश जारी किया है।
राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यालयों में योग दिवस से संबंधित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विद्यालय सुबह 7 बजे से 9 बजे तक संचालित होंगे तथा शिक्षक, कर्मी और विद्यार्थी योग गतिविधियों में भाग लेंगे।
योग दिवस कार्यक्रमों की रिपोर्ट, फोटो और अन्य विवरण जिलों को ऑनलाइन गूगल शीट पर अपलोड करने होंगे, ताकि शिक्षा मंत्रालय को समेकित रिपोर्ट भेजी जा सके। परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *