
रांची: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की सहायक महानिदेशक (पौधा संरक्षण एवं जैव सुरक्षा) डॉ. पूनम जसरोटिया ने कहा कि आधुनिक कृषि प्रबंधन तकनीकों के साथ गुणवत्तायुक्त बीज के उपयोग से फसल उत्पादन में 75 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। वह बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 23वीं बीज परिषद की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में देश में 376 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ, जिसमें उन्नत बीजों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बीएयू के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और राज्य बीज नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) डॉ. शम्भूनाथ कर्माकर ने बताया कि विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025-26 में 5700 क्विंटल गुणवत्तायुक्त बीज का उत्पादन किया, जबकि वर्ष 2026-27 के लिए 5265 क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में नवोन्मेषी कृषि कार्यों के लिए चार प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।
Leave a Reply