
रांची: मोरहाबादी मैदान में जेसीआई के सात दिवसीय एक्सपो उत्सव 2026 की शुरुआत के साथ ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। सात अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले का यह 29वां संस्करण है। यहां देश के विभिन्न शहरों से आए कारोबारियों के करीब 400 वातानुकूलित स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें बड़े ब्रांड, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स और महिला उद्यमियों के लिए विशेष पिंक हैंगर शामिल हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क भी बनाया गया है।

रांची के विधायक सीपी सिंह ने मेले का भ्रमण कर आयोजकों की सराहना की और युवा सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। जीएसटी अधीक्षक संजीव कुमार झा ने भी आयोजन का जायजा लिया। दो अक्टूबर को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने भाग लिया। ट्रेजर हंट और तंबोला भी आकर्षण रहे।
तीन अक्टूबर को रात नौ से 12 बजे तक कार्निवाल थीम पर नाइट मार्केट सजेगा। इसमें डॉग शो और वॉयस ऑफ एक्सपो भी होंगे। चार अक्टूबर को एक्सपो टैंक व नृत्य प्रतियोगिता, छह अक्टूबर को भजन जैमिंग तथा सात अक्टूबर को योग प्रतियोगिता और बुटीक फैशन शो आयोजित किए जाएंगे। क्यूआर कोड से कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण और प्रवेश टिकट बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
Leave a Reply