
रांची: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से 3 और 4 अक्टूबर को डोरंडा स्थित शौर्य ऑडिटोरियम, जैप-1 में दो दिवसीय मेगा कॉन्फ्रेंस ‘दिव्यता–ए विजन बियॉन्ड बाउंड्रीज’ का आयोजन होगा। इसमें देशभर से 600 से अधिक सीए विद्यार्थी शामिल होंगे। आयोजन आईसीएआई की रांची शाखा और सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन की मेजबानी में होगा।

आईसीएआई रांची शाखा के चेयरमैन सीए अनीश जैन और सीआईसीएएसए के चेयरमैन सीए हरेंद्र भारती ने बताया कि सम्मेलन में प्रत्यक्ष कर, ऑडिट, वित्तीय रिपोर्टिंग और पूंजी बाजार जैसे विषयों पर विशेषज्ञ विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा सीए परीक्षा में पहली बार सफलता, पढ़ाई और पेशे के बीच संतुलन तथा व्यावसायिक पहचान बनाने पर विशेष सत्र होंगे।
सम्मेलन में संवादात्मक सत्र, प्रेरक व्याख्यान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और पेशेवर क्षमता को विकसित करना है। पंजीकरण bosactivities.icai.org पर किया जा सकता है।
Leave a Reply