Uncategorized

एसबीयू में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एसबीयू में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने उनके जीवन, सादगी और ईमानदारी से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद का उनका सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है।

कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षशील व्यक्तित्व और राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पण को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना से समाज में सेवा का भाव विकसित होता है। कुलसचिव प्रो. श्रीधर दंडीन, प्रो. वीके सिंह और अमित चरण ने भी उनके जीवन एवं विचारों पर विचार रखे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *