एसबीयू में ‘सुकून 2026’ का आयोजन, विद्यार्थियों को बताए मानसिक स्वास्थ्य के उपाय

रांची: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सरला बिरला विश्वविद्यालय में मेंटल हेल्थ क्लब की ओर से ‘सुकून 2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ तनुश्री सेनगुप्ता ने ‘करियर तनाव का प्रबंधन: स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही दिशा की तलाश’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भविष्य की अनिश्चितता, अपेक्षाओं का दबाव और दूसरों से तुलना विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य तथा करियर संबंधी निर्णयों को प्रभावित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता पहचानकर करियर चुनने तथा मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

कार्यक्रम में मानसिक तनाव पर आधारित नाटक और तनावमुक्त जीवन को बढ़ावा देने के लिए मंडला आर्ट गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना था।

कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रियंका पांडेय ने किया। आयोजन में डॉ. नेहा नूपुर, अनुषा लाल, अंजना सिंह, डॉ. मुकेश सिंह और डॉ. गगनदीप चड्ढा का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *