Uncategorized

कलकत्ता पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

ओरमांझी: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में मार्स, जुपिटर, यूरेनस और अर्थ हाउस के विद्यार्थियों के बीच खुली शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेताओं में आदित्य ठाकुर, सुरभि मिश्रा, अनिकेत मिश्रा और सुमित उरांव शामिल रहे। वहीं अक्षय कुमार, हर्ष राज सिंह, राजदीप वेदिया और प्रशंसा झा उपविजेता बने। विजेताओं को विद्यालय प्रबंधन ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर विद्यालय की प्राचार्या प्रियम्दा झा, निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र, शैक्षणिक सलाहकार टी.पी. झा, शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *