Uncategorized

काल भैरव सेना के गठन को लेकर युवाओं की बैठक, सामाजिक व धार्मिक कार्यों पर जोर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राजधानी रांची के पिसका मोड़ स्थित रंगोली स्वीट्स में रविवार को युवाओं की बैठक आयोजित कर “काल भैरव सेना” के गठन पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और आगामी धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस महासचिव आदित्य विक्रम जयसवाल सहित आलोक दुबे, सुमित साहू, मेहुल दूबे और अनिल सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं से समाज सेवा, धार्मिक आयोजनों और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि काल भैरव सेना युवाओं की ऊर्जा को समाज सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में लगाने का प्रयास करेगी। वहीं आलोक दुबे ने संगठन के सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में संगठन के विस्तार और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *