Uncategorized

कैंब्रियन स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस की धूम, क्रिकेट से लेकर वॉलीबॉल तक दिखा उत्साह

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल एवं शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, सामूहिकता और सद्भाव की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की सोच को साकार करने के लिए बचपन से ही खेल भावना विकसित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुई। इस अवसर पर साइक्लोथलन और ग्राफिटी के माध्यम से फिटनेस, कला एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शिक्षक बनाम विद्यार्थी एकादश के बीच क्रिकेट मैच भी हुआ। सीनियर बालक वर्ग की इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोदावरी हाउस विजेता और गंगा हाउस उपविजेता रहा। बालिकाओं के बीच मैत्री मैच तथा योग एवं अन्य शारीरिक-मानसिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *