
रांची: कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शनिवार को विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता, पौधारोपण और कारगिल विजय दिवस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय आम दिवस के अवसर पर आयोजित इंटर हाउस फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिना आग के फलों, सब्जियों, ब्रेड और नट्स से आकर्षक एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए।

रांची सहोदय कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक-सह-प्राचार्या परमजीत कौर, गोविंद राम कटारुका स्कूल की प्राचार्या शिप्रा प्रकाश और सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल की प्राचार्या सुमिता सेन ने विद्यार्थियों के साथ पौधे लगाए। वहीं, बाल वाटिका में कारगिल विजय दिवस और येलो डे भी मनाया गया। परमजीत कौर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों में व्यवहारिक शिक्षा, रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Leave a Reply