Uncategorized

गंभीर फेफड़ा लोगों के इलाज में आधुनिक तकनीक पर यशोदा हॉस्पिटल का फोकस

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स ने शनिवार को रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के आधुनिक उपचार और अत्याधुनिक श्वसन चिकित्सा तकनीकों की जानकारी दी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान में इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी, लंग ट्रांसप्लांट, रीजेनरेटिव मेडिसिन, रोबोटिक सर्जरी और उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ट्रांसप्लांट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. तपस्वी कृष्णा कट्रागडा ने हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट, ईसीएम‌ओ सपोर्ट और मल्टी-डिसिप्लिनरी ट्रांसप्लांट कार्यक्रमों की विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी दी। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि झारखंड और पूर्वी भारत के मरीजों तक विश्वस्तरीय एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *