
रांची: डीएसपीएमयू में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने की। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक है। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका नारा ‘जय जवान, जय किसान’ देश की एकता और विकास का संदेश देता है।
कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. शमा सोनाली और डॉ. जीसी बास्के ने भी दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं योगदान पर विचार रखे। इस दौरान विश्वविद्यालय की निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुलपति ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थी उपस्थित थे।
Leave a Reply