चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, दी गई श्रद्धांजलि

रांची: महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर बुधवार को चन्द्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने पूजा पंडाल क्षेत्र में स्थापित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मौके पर समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भाबरा (वर्तमान चंद्रशेखर आजाद नगर) में जन्मे चंद्रशेखर तिवारी ने किशोरावस्था से ही अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष का मार्ग चुना। असहयोग आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी के समय उन्होंने न्यायाधीश के समक्ष अपना नाम “आजाद”, पिता का नाम “स्वतंत्रता” और पता “जेलखाना” बताया था, जिसके बाद वे पूरे देश में चंद्रशेखर आजाद के नाम से प्रसिद्ध हो गए।

समिति के सदस्यों ने उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *