Uncategorized

चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी, सीएम ने दिए निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

पर्यटन सुविधाओं के आधुनिकीकरण और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां स्थित चांडिल डैम का भ्रमण किया। प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत मुख्यमंत्री ने इसे विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने डैम में इको-टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नौकायन व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक विकास योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

इस दौरान कल्पना सोरेन, विधायक सविता महतो और सोमेश चंद्र सोरेन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *