Uncategorized

छठ की तैयारी पर सवाल, नगड़ी के नया तालाब में गंदगी का अंबार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

घाटों की सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, प्रशासन की पहल का इंतजार

पिस्का नगड़ी: लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच पिस्का नगड़ी स्थित नया तालाब की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। तालाब के आसपास गंदगी फैली है, पानी में प्लास्टिक और अन्य कचरा जमा है। वहीं, किनारों पर उगी जंगली घास सफाई व्यवस्था की स्थिति बयां कर रही है। इसके बावजूद अब तक ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

छठ महापर्व में व्रती इसी तरह के जलाशयों में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में तालाब की स्वच्छता और घाटों की दुरुस्ती बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि पर्व नजदीक होने के बावजूद संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि अब तक व्यवस्था का जायजा लेने क्यों नहीं पहुंचे हैं।

लोगों ने प्रशासन से तत्काल तालाब की सफाई कराने, पानी से कचरा हटाने, घाटों की मरम्मत और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो छठ व्रतियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

अब प्रशासन के सामने चुनौती है कि पर्व से पहले नया तालाब की व्यवस्था दुरुस्त कर श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *