जगन्नाथपुर रथयात्रा 2026 की तैयारियां तेज, सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष जोर

रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में 16 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाले 335वें रथयात्रा महोत्सव को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मेला क्षेत्र के 500 मीटर दायरे में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रथयात्रा मार्ग पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावर, फायर ब्रिगेड, खोया-पाया केंद्र और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी तथा प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इसके अलावा सड़क मरम्मत, पार्किंग, शौचालय, बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *