Uncategorized

जेपीएससी कार्यालय घेराव के लिए 22 जुलाई को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 22 जुलाई को भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले जेपीएससी कार्यालय घेराव की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम से युवा कार्यकर्ता रैली निकालकर जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे। आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता नहीं बरती गई और अभ्यर्थियों को बिना हस्ताक्षर वाली मार्कशीट दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि आरटीआई के तहत मांगी गई ओएमआर शीट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और आयोग की वेबसाइट पर आवश्यक दस्तावेज भी नहीं हैं। भाजपा ने इसे युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताते हुए राज्य के अभ्यर्थियों और नागरिकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *