Uncategorized

जेपीएससी घेराव में भाजयुमो का प्रदर्शन, 14वीं परीक्षा परिणाम रद्द कर सीबीआई जांच की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया। राज्यभर से पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं ने परीक्षा परिणाम रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने आरोप लगाया कि जेपीएससी रोजगार देने के बजाय भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन के इस्तीफे और अधिकारियों पर कार्रवाई से भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार की सीआईडी जांच को महज “आईवॉश” बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजयुमो ने उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां उपलब्ध कराने, नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा की भी मांग उठाई। पार्टी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *