Uncategorized

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन, नमिता सिंह बनीं डीन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर निदेशकों, उपनिदेशकों और डीन की नियुक्ति की गई है। कुलपति ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के प्रावधानों के तहत एक अक्टूबर को अधिसूचना जारी की। नियुक्तियों का कार्यकाल तीन वर्ष या सेवानिवृत्ति की आयु तक, जो पहले हो, निर्धारित किया गया है।

डॉ. सर्वोत्तम कुमार को शोध, नवाचार एवं उद्यमिता, डॉ. खुर्शीद अख्तर को सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल लर्निंग तथा डॉ. एसएम अब्बास को आजीवन एवं समावेशी शिक्षा का निदेशक बनाया गया है। डॉ. मीनाक्षी कुजूर को छात्र मामलों, डॉ. रजनी कुमारी को एनएसएस और डॉ. विनय भारत को खेल एवं शारीरिक शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है।

डॉ. शमा सोनाली आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की निदेशक होंगी, जबकि डॉ. राजेश कुमार सिंह जनसंपर्क एवं सामुदायिक संपर्क संभालेंगे। डॉ. नमिता सिंह को शैक्षणिक मामलों का डीन नियुक्त किया गया है। सभी निदेशकों को सात कार्यदिवस में संबंधित बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *