Uncategorized

डीपीएस रांची में मनाया गया तृतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची : डीपीएस रांची ने रीजनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ईस्ट-इसरो, कोलकाता के सहयोग से तृतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। समारोह में डीपीएस रांची, गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल और विवेकानंद विद्या मंदिर के करीब 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि सरला बिरला विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल प्रो. (डॉ.) गोपाल पाठक ने विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान मिशन, उपग्रह आंकड़ा अधिग्रहण, सुदूर संवेदन तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर की संभावनाओं की जानकारी दी।

समारोह में संवादात्मक सत्र, अंतरिक्ष प्रदर्शनी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता भारत के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। क्विज में डीपीएस रांची ने प्रथम व द्वितीय तथा विवेकानंद विद्या मंदिर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *