Uncategorized

डेंगू-चिकुनगुनिया रोकथाम के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची शहरी क्षेत्र में डेंगू एवं चिकुनगुनिया की रोकथाम और प्रभावी निगरानी को लेकर क्षेत्रीय मलेरिया कार्यालय में कम्युनिटी वॉलंटियर्स और फाइलेरिया यूनिट के कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मच्छरों के प्रजनन स्थलों के उन्मूलन, लार्वानाशी छिड़काव, सर्विलांस, संदिग्ध मरीजों की पहचान और रिपोर्टिंग प्रणाली की जानकारी दी गई। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शाहिद करीम साबरी ने कहा कि इन बीमारियों की रोकथाम में सामुदायिक सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने और लक्षण दिखने पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *