Uncategorized

दुर्गा पूजा पंडालों में तैयारियां तेज, नगर आयुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमपीडीआई, पंडरा महावीर मंदिर, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, धुर्वा बस स्टैंड के समीप स्थित पंडाल और वार्ड 48 के छप्पन सेठ सहित विभिन्न क्षेत्रों की व्यवस्थाएं देखी गईं। नगर आयुक्त ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, नालियों की सफाई, प्रवेश-निकास मार्ग और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उन्होंने पूजा समितियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने, पर्याप्त डस्टबिन रखने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और स्वयंसेवकों के पहचान पत्र अनिवार्य करने को कहा। पंडाल पट्ट खुलने से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे करने का निर्देश भी दिया गया।

नगर निगम ने सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *