BREAKING NEWS
अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तारजलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और पर्यावरण में संतुलन जरूरी: राज्यपालरांची विश्वविद्यालय में दीक्षांत तैयारी तेज, RTI व्यवस्था सुधारने के निर्देशवाईबीएन विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में अहम प्रस्तावों को मंजूरीकांग्रेस के दोहरे रवैये का आरोप, जेपीएससी मामले में सीबीआई जांच की मांगयूको बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 8% बढ़कर ₹656 करोड़अशोक नगर हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तारजलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और पर्यावरण में संतुलन जरूरी: राज्यपालरांची विश्वविद्यालय में दीक्षांत तैयारी तेज, RTI व्यवस्था सुधारने के निर्देशवाईबीएन विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में अहम प्रस्तावों को मंजूरीकांग्रेस के दोहरे रवैये का आरोप, जेपीएससी मामले में सीबीआई जांच की मांगयूको बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 8% बढ़कर ₹656 करोड़
Uncategorized

पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ कथारा का 108 महारुद्र यज्ञ, वैदिक मंत्रों से गुंजायमान रहा क्षेत्र

June 24, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


कथारा (ख़बर आजतक) : असनापानी स्थित जीएम कॉलोनी में 19 जून से आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ सह शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच संपन्न हुए इस महाअनुष्ठान में कथारा, जारंगडीह, स्वांग, गोविंदपुर समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


महायज्ञ का संचालन वाराणसी से आए विद्वान पुरोहितों ने किया। मुख्य आचार्य अंजनी नंदन शास्त्री के नेतृत्व में पंडित दीपक त्रिपाठी, श्याम मिश्रा, बालमुकुंद पांडेय, गौतम पांडेय, चंचल मिश्रा और शशिकांत ने रुद्राभिषेक, हवन, पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा की सभी विधियां वैदिक रीति से संपन्न कराईं। यज्ञ मंडप में गूंजते मंत्रों और हवन की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
यज्ञ के यजमान के रूप में सीसीएल कथारा के पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी इंदु देवी तथा एसओ सिविल संजय सिंह एवं उनकी पत्नी दीपा कुमारी ने प्रमुख भूमिका निभाई। पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना था।

← ICU में भर्ती हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, समर्थकों में बढ़ी चिंता; डॉक्टरों ने दी राहत की खबर 70वीं बीपीएससी में मनीषा साफी बनीं रेवेन्यू ऑफिसर, तेनुघाट का बढ़ाया मान →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।