Uncategorized

फार्मस्काउट और वाईबीएन विश्वविद्यालय में एमओयू, फील्ड रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कृषि शिक्षा को आधुनिक तकनीक और फील्ड रिसर्च से जोड़ने के लिए फार्मस्काउट और वाईबीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस, नामकुम के बीच समझौता ज्ञापन हुआ। इसका उद्देश्य कृषि शोध, विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण और डिजिटल कृषि तकनीक को बढ़ावा देना है।

एमओयू के तहत दोनों संस्थाएं कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों पर संयुक्त फील्ड रिसर्च, शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग करेंगी। इससे विद्यार्थियों को खेतों में वास्तविक कृषि परिस्थितियों का अध्ययन करने और शोध कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही किसानों की समस्याओं को समझकर तकनीक आधारित समाधान विकसित करने पर जोर रहेगा।

फार्मस्काउट कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को तकनीकी सहायता देने वाला वर्चुअल असिस्टेंट है। दोनों संस्थाओं के बीच यह सहयोग कृषि शिक्षा को कक्षा से खेत तक ले जाने और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *