राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बापू वाटिका में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी के विचार और जीवन दर्शन युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में दो अक्टूबर का विशेष महत्व है। देश ने ऐसी महान विभूतियों को जन्म दिया, जिन्होंने अपने विचारों और आदर्शों से समाज को दिशा दी। उनके बताए मार्ग पर चलना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांधीजी के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक कल्पना सोरेन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बापू को नमन किया। इस दौरान परिसर में गांधीजी के प्रिय भजनों और देशभक्ति गीतों की गूंज रही।
Leave a Reply