Uncategorized

बोकारो की जिला खेल पदाधिकारी के पति ने पत्नी, सास और ड्राइवर पर लगाया मारपीट का आरोप

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन के पति रमेश कुमार ने अपनी पत्नी, सास और ड्राइवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सिटी थाना में आवेदन देकर जांच की मांग की है। पुलिस ने उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनके कंधे, हाथ और जांघ पर दांत काटने के निशान मिलने की बात सामने आई है।


रमेश कुमार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ड्राइवर को धमकी देने के मुद्दे पर पत्नी से विवाद हुआ, जो बाद में झगड़े में बदल गया। उन्होंने लगातार प्रताड़ित किए जाने और थाना परिसर में हेमलता बुन के फूफाजी द्वारा फोन पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने डीसी के स्टेनो अजय पर संरक्षण देने का दावा करते हुए जांच की मांग की।
रमेश कुमार ने बताया कि वह पूर्व सैनिक हैं। हेमलता बुन की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *