Uncategorized

मां भद्रकाली मंदिर में पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

इटखोरी: चतरा जिले के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम कीर्तन मंडली से जुड़े पुजारी श्रीनिवास स्वामी का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के निवासी श्रीनिवास स्वामी मंदिर परिसर में ही रहते थे। स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया और पुजारी को नीचे उतारकर इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद मंदिर से जुड़े लोगों में शोक है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *