मारवाड़ी महाविद्यालय में ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ अभियान के तहत पौधों का वितरण

रांची: मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची में दैनिक भास्कर के सहयोग से ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ अभियान के तहत पौधों का वितरण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए।

मौके पर प्राचार्य ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी को पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में भी पौधारोपण किया गया। एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने दैनिक भास्कर परिवार और उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *