मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद कसमार कांड में तेजी, नाबालिग अभियुक्त गिरफ्तार

कसमार (बोकारो) : कसमार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुए अप्राकृतिक यौनाचार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में काफी आक्रोश और भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि रांची के एक पत्रकार द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री को ट्वीट किए जाने के बाद बोकारो पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की।


पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मामले में कसमार थाना में प्राथमिकी संख्या 52/26 दिनांक 14 जुलाई 2026 को दर्ज की गई है। यह मामला पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत दर्ज किया गया है। पीड़ित बच्चे का चिकित्सीय जांच कराया गया है और न्यायालय में उसका बयान भी दर्ज कराया जा चुका है। साथ ही नाबालिग अभियुक्त को निरुद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व सात वर्षीय बालक के साथ यह घटना हुई थी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पीड़ित परिवार अब भी सहमा हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित को सहायता दिलाने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *