Uncategorized

रांची जिला शतरंज चैंपियनशिप में आदित्य झा शीर्ष पर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित रांची जिला शतरंज चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन हुए मुकाबलों के बाद आदित्य कुमार झा 7 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट जालान और बी.सी. त्रिपाठी 5.5-5.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 31 मई को चैंबर भवन में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *