Uncategorized

राज हॉस्पिटल में दुर्लभ डायाफ्रामेटिक हर्निया का सफल दूरबीन ऑपरेशन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज हॉस्पिटल्स के एडवांस्ड जीआई एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. आशीष कुमार (मोदी) ने 30 वर्षीय महिला के दुर्लभ और जटिल लार्ज डायाफ्रामेटिक हर्निया का सफलतापूर्वक दूरबीन विधि (लेप्रोस्कोपिक सर्जरी) से ऑपरेशन किया। मरीज पिछले कई महीनों से खांसी और सांस लेने में तकलीफ से परेशान थी।

जांच में पेट के कई अंगों के छाती में पहुंच जाने का पता चला था। 26 मई को हुई सर्जरी में सभी अंगों को सामान्य स्थिति में स्थापित कर डायाफ्राम के छिद्र की विशेष सर्जिकल मेश से मरम्मत की गई। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट रही है। अस्पताल प्रबंधन ने इसे झारखंड में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञता का उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *