
रांची: श्री राणी सती मंदिर में भादो बदी अमावस्या महोत्सव 10 एवं 11 सितंबर को भव्य धार्मिक आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। सोमवार को मंदिर परिसर में महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के न्यासी रतन जालान, अध्यक्ष रामअवतार नारसरिया, मंत्री मनोज जालान, उप मंत्री अमर पोद्दार और सह कोषाध्यक्ष अक्षय हरलालका सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महोत्सव के लिए विकास अग्रवाल को संयोजक तथा विकास बंसल और सुमित अग्रवाल को सह-संयोजक बनाया गया है। 10 सितंबर को गणेश पूजन, मंगल पाठ, अखंड ज्योत, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन, चुनड़ी एवं मेहंदी उत्सव होंगे। 11 सितंबर को मंगल आरती, भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग और सवामनी भोग का आयोजन होगा। दोनों दिन महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
Leave a Reply