
रांची: नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने रिम्स, रांची में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाकर 250 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आगामी शैक्षणिक सत्र से 250 छात्रों का नामांकन होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे झारखंड के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर की एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़ाकर 150 की जा चुकी हैं। अब रिम्स की सीटें 180 से बढ़कर 250 हो जाएंगी। मंत्री ने कहा कि सीटों में वृद्धि से केंद्र सरकार का निवेश बढ़ेगा, जिससे मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत संरचना, प्रयोगशालाएं, हॉस्टल और फैकल्टी का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य झारखंड को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं अग्रणी राज्य बनाना है।
Leave a Reply