Uncategorized

रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे रघुवर दास और भूपेश बघेल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

कई सांसदों, विधायकों और अधिकारियों ने हेमंत सोरेन से मिलकर बंधाया ढांढ़स

नेमरा (रामगढ़): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सभी ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि देने वालों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और बादल, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी तथा खूंटी के सांसद काली चरण मुंडा शामिल थे।

इसके अलावा विधायक अनूप सिंह और ममता देवी, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड के सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक और तनूज खत्री सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *