
रांची: वनबंधु परिषद की ओर से दिवाली मिलन समारोह का आयोजन 2 नवंबर को करमटोली स्थित सेलिब्रेशन हॉल में किया जाएगा। समारोह के लिए दिवाली लकी ड्रॉ कूपन का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा जैन और ईस्ट जोन चेयरमैन रमेश धनिधारका ने कूपन लॉन्च किया।

परिषद के अध्यक्ष अंचल किंगर ने बताया कि समारोह में गांवों के एकल विद्यालयों के बच्चों के साथ शहर की बस्तियों और शबरी बस्ती के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के दौरान दानदाताओं को सहयोगी से साथी बनाने की योजना भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा मनोरंजन के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समारोह के प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया है। बैठक में सचिव अजय दीप वाधवा, प्रदीप जैन, विनोद भंडारी, जयदीप मोदी, राज जैन, मोनिका जैन, सुमन मिनोचा, राज राजगढ़िया, विशेष केडिया और अभिनव मित्तल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
