विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर मंथन, सरला बिरला स्कूल में भाषण प्रतियोगिता

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर अंतरविद्यालयीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास, वैज्ञानिक प्रगति और जिम्मेदार नागरिकता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन को राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से प्रेरणा मिली। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण आर्थिक और तकनीकी प्रगति के साथ मजबूत नैतिक मूल्यों से भी संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, स्वच्छता और सहानुभूति अपनाने तथा सार्वजनिक संपत्ति और पर्यावरण की रक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की शुरुआत जिम्मेदार आचरण और अच्छे चरित्र से होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *