Uncategorized

विधायक चंद्रदेव महतो ने दो स्कूलों में 16 नए वर्ग कक्षों का किया शिलान्यास

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


गोंविदपुर (धनबाद): गोविंदपुर प्रखंड के दो राजकीय +2 विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल करते हुए सिंदरी विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने कुल 16 अतिरिक्त वर्ग कक्षों (ACR) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस पहल से क्षेत्र के छात्रों को बेहतर पठन-पाठन का वातावरण मिल सकेगा।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने +2 स्कूल नगरकियारी में 11 तथा +2 स्कूल बिराजपुर में 5 नए वर्ग कक्षों के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय भ्रमण के दौरान कमरों की कमी के कारण एक ही कक्षा में कई वर्गों के संचालन की समस्या सामने आई थी, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।


विधायक ने कहा कि छात्रों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तत्काल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजकर इन कक्षों की स्वीकृति दिलाई। अब निर्माण कार्य शुरू होने से समस्या का समाधान होगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि जल्द ही छात्रों को नई सुविधाएं मिल सकें।
इस मौके पर शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *