Uncategorized

विधायक चन्द्रदेव महतो की पहल रंग लाई, बलियापुर सीएचसी को मिले दो नए चिकित्सक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सकों की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सरकार ने डॉ. राजेश कुमार महतो एवं डॉ. प्रतिमा दत्ता की चिकित्सक के रूप में पदस्थापना की है। इससे लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य केंद्र को बड़ी राहत मिलेगी।


गौरतलब है कि बलियापुर सीएचसी में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने झारखंड विधानसभा के सत्र में प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने सरकार का ध्यान क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर आकर्षित करते हुए पर्याप्त चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की थी, ताकि ग्रामीणों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

विधानसभा में मामला उठाए जाने के बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए दो चिकित्सकों की नियुक्ति की है। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और बलियापुर सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक सुदृढ़ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *