BREAKING NEWS
गांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : डॉ राजीव मनोहर582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाजजेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांगडीजीपी की बैठक के बाद फायरिंग, बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालतेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरगांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : डॉ राजीव मनोहर582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाजजेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांगडीजीपी की बैठक के बाद फायरिंग, बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालतेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर
Uncategorized

शहरपुरा हटिया मुख्य द्वार पर कचरे का अंबार, दुर्गंध से दुकानदार और ग्राहक परेशान

July 30, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


सिंदरी: शहरपुरा हटिया के मुख्य द्वार पर पिछले कई दिनों से कचरे का अंबार लगा हुआ है। सड़ते कचरे से उठ रही तेज दुर्गंध के कारण दुकानदारों, स्थानीय लोगों और बाजार आने वाले ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद जलजमाव होने से स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा नियमित रूप से कचरे का उठाव नहीं किए जाने के कारण प्रतिदिन कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है। खुले में पड़े कचरे के कारण मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
हटिया आने वाले ग्राहकों को इसी गंदगी के बीच होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनमें भी नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि बदबू के कारण ग्राहक दुकान पर रुकने से बचते हैं, जिससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने धनबाद नगर निगम से अविलंब कचरे का उठाव कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

← 2 अगस्त को मां हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा एसबीयू में ‘पिक्सल स्पंदन’ का पोस्टर लॉन्च, वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर होगा दो दिवसीय आयोजन →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।