
रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर संगीत, हास्य, स्मृतियों और रचनात्मकता से सजा भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। विद्यार्थियों ने एंकर, कलाकार और आयोजक की भूमिकाओं में शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। ‘टीचर्स कोर्ट’ में विद्यार्थियों ने शिक्षकों पर हास्यपूर्ण आरोप लगाकर रोचक सवाल किए, जिससे सभागार ठहाकों और तालियों से गूंज उठा।

‘स्कूल डेज’ नृत्य-नाटिका ने विद्यार्थियों के जीवन की यादों को जीवंत किया। वहीं ‘रॉयल इंडिया : शाही अंदाज, देसी जज्बात’ और ‘मेड इन इंडिया : रैपिड रैम्प’ ने भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाया। शिक्षकों की संगीतमय पैरोडी, खेल और ‘डांस ऑन द फ्लोर’ ने समारोह में उत्साह भर दिया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक मूल्यों, आत्मविश्वास और जिम्मेदार नागरिकता के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Leave a Reply