Uncategorized

सड़क सुरक्षा अभियान: 700 वाहन चालकों को दी गई नसीहत, हेलमेट भी बांटे

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

दलादली, तिलता और ओरमांझी में चला जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों के पालन का संदेश

रांची: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने शनिवार को रांची के ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। दलादली चौक, तिलता चौक और ओरमांझी समेत विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में परिवहन विभाग के सचिव राजीव रंजन भी शामिल हुए।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चला रहे करीब 600 से 700 चालकों को हेलमेट पहनने और सुरक्षित वाहन चलाने की सलाह दी गई। इस दौरान निःशुल्क हेलमेट और जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

छोटानागपुरी कला केंद्र के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों की अनदेखी के दुष्परिणाम बताए। दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से बचने की अपील की गई।

परिवहन सचिव ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन और जनभागीदारी ही दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रभावी माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *