Uncategorized

छठ घाटों पर सफाई, रोशनी और सुरक्षा दुरुस्त करने का निर्देश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

उपायुक्त ने छह प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण, धुर्वा डैम पर आवागमन और चेंजिंग रूम की व्यवस्था पर जोर

रांची: छठ महापर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन ने घाटों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को टीम के साथ कांके डैम, हटिया तालाब, चड़री तालाब, बड़ा तालाब, धुर्वा डैम और बटन तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पर्व से पहले सफाई, रोशनी और सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने घाटों की सीढ़ियों से काई हटाने, डीडीटी छिड़काव और जल की स्वच्छता बनाए रखने को कहा। धुर्वा डैम पर भीड़ के दौरान आवागमन में संभावित परेशानी को देखते हुए जरूरी सुधार करने तथा महिलाओं और पुरुषों के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश दिया। आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की व्यवस्था दुरुस्त रखने को भी कहा।

निरीक्षण के दौरान छठ पूजा समितियों से समन्वय पर जोर दिया गया। वहीं, मिसिर गोंदा स्थित बारह पड़हा जतरा स्थल के पहुंच मार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *