Uncategorized

‘झारखंड से मोहब्बत है तो खेती करें भाजपा नेता’, इरफान का हमला

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

जामताड़ा: स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड से प्यार करने वाले नेताओं को सोशल मीडिया पर खेती दिखाने के बजाय खेतों में उतरकर किसानों के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह खुद खेती करते हैं और भाजपा नेताओं को भी किसानों की मेहनत समझनी चाहिए।

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सिर्फ कोयला, लोहा और खनिज संपदा नहीं, बल्कि किसानों, आदिवासियों और मेहनतकश लोगों की धरती है। भाजपा को खनिजों पर राजनीति करने के बजाय किसानों की खुशहाली पर ध्यान देना चाहिए।

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। इस वर्ष किसानों को पिछले साल से बेहतर लाभ दिलाना लक्ष्य है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी संभालनी चाहिए और झारखंड के हितों पर अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *