Uncategorized

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। विशेष प्रार्थना सभा की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा एवं विद्यालय के प्रेरणास्रोत बी.के. बिरला तथा डॉ. सरला देवी बिरला को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, नृत्य, प्रेरक भाषण और कविता के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व तथा शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, विनम्रता, परिश्रम और आजीवन सीखने की भावना अपनाकर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन कृतज्ञता के भाव के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा को सुदृढ़ करने के साथ सम्मान, उत्कृष्टता और आजीवन सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *