सिंदरी बचाओ सामुहिक मोर्चा के द्वारा मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया

सिंदरी : सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा ने शहर में जन जागरण मोटरसाइकिल से निकला जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर सोमवार को एफ सी आई गेट के सम्मुख बजरंबली मंदिर के पास एक दिवसीय शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने का आह्वान किया है। मोटर साइकिल जुलूस निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया है । सिंदरी वीडियो का आह्वान किया गया की 29 जून 2026 को शांतिपूर्ण हजारों हजारों की संख्या में महाधरना को सफल बनाने के लिए अवश्य पहुंचे ।


आह्वान में लोगों ने स्पष्ट शब्दों में एफसीआई के तुगलकी फरमान का विरोध किया एवं आवास नीति बनाने सबों के लिए बनाने की बात कही। वही बहुतों ने कहा कि वर्ष 2014 – 15 तक पीडीआईएल के द्वारा मनोहरटांड में रहनेवाले सीआरपीएफ का पैसा एफसीआई में जमा हुआ तो जबरन कब और कैसे घुसे ?! इतना ही नहीं शहर में चर्चा का विषय है कि वर्तमान भू – सम्पदा अधिकारी देवदास अधिकारी का सेवानिवृति का पत्र आने के बाद वापस सेवा के एक्सटेंशन का पत्र आया अर्थात जो व्यक्ति रिटायर्ड हो गया वो वापस सेवा में आया कैसे, अर्थात यहाँ भी देवदास अधिकारी ने भ्रष्टाचार किया, जो कि पूर्व आए ईमेल की जाँच साइबर सेल के द्वारा किया जाएगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पुरे शहर भय एवं आक्रोश से ब्याप्त है केवल देबदास अधिकारी के कारण, हो एक परेशानी का सबब है। मोर्चा के संयोजक रविन्द्र सिंह रविवार को आधे दर्जन से भी ज्यादा जगह जा कर जन जागरण किया। जन जागरण में मुख्य भूमिका में समाजसेवी धर्मजीत सिंह, रंजीत कुमार, मनोज मिश्रा, अरबिंद पाठक, विजय सिंह, इंद्र मोहन सिंह, वार्ड 54 के पार्षद नीरज सिंह ऊर्फ धीरज सिंह, शशि सिंह, करिमल पाण्डेय, रंजना शर्मा, उषा सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *